चित्तरंजन। (नॉर्थ इलाके) जूली देवी(44) पति हरेराम सिंह ने मंगलवार की अहले सुबह लगभग छह बजे के करीब सरकारी आवास में गले मे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार चित्तरंजन के नॉर्थ इलाके के स्ट्रीट नंबर 70, क्वार्टर नंबर 74ए में जूली देवी नामक विवाहिता ने क्वार्टर में फांसी लगा ली। बाद मे पति हरेराम सिंह ने दरवाजा तोड़कर फांसी से झूल रही पत्नी को उतारकर चिरेका के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया, बाद मे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनोंं का रो-रोकर बुरा हाल है। पति हरेराम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मिहिजाम के मस्जिद रोड के कुछ अवारा लड़को ने उनके ईकलौते बेटे नीरज सिंह को पिटाई किया था उसे जख्मी हालत में कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। आरोपी युवकों द्वारा फोन पर नीरज सिंह को गाली गलौज एवं धमकी रोजाना दिया जाने लगा। वहीं मृतका के बेटे नीरज सिंह का मर्चेंट नेवी में चयन हो गया था। ईस घटना के बाद पूरा परिवार भय मे था। सूत्रों ने बताया कि इसी बात से जूली देवी ने हताश होकर आत्महत्या किया। घटना कि खबर मिलने पर चित्तरंजन पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल भेज दिया। वहीं पति हरेराम सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों के बारे में पुलिस के से शिकायत कराई जाएगी। ईस घटना ने ईलाके मे बेरोजगार बैखौफ और अड्डे बाजो कि पोल खोल दि। बहरहाल ईलाके मे पुलिस पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है।
No comments:
Post a Comment